कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंटी जोधपुर एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप

भोपाल. भोपाल से चलकर जोधपुर की ओर जाने वाली गाडी 14814 बीना और मुंगावली स्टेशन के बीच अचानक दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन के इंजन समेत 4 डिब्बे आगे निकल गए और बाकी हिस्सा पीछे रह गया। अचानक हुई इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों में हडकंप मच गया और वे घबराकर नीचे उतर आए। जानकारी लगने पर लोको पायलट ने इंजन रोका और ट्रेन को वापस लेकर कपल किया, इसके बाद ट्रेन मुंगावली की ओर रवाना हुई। घटना देर रात की है। इस दौरान ट्रेन लगभग 55 मिनट घुप अंधेरे में सुनसान इलाके के बीच ट्रैक पर खडी रही।
जानकारी के अनुसार भोपाल से मुंगावली जा रही ट्रेन तय समय से लगभग 15 मिनट की ट्रेन देरी से बीना पहुंची। ट्रेन 5 मिनट बाद गंतव्य के लिए रवाना हुई। ट्रेन जैसे ही आगे बढी बीना और मुंगावली के बीच अचानक इसकी कपलिंग खुल गई और यह दो हिस्सों में बंट गई और आगे का हिस्सा 40 से 50 फीट आगे निकल गया। गनीमत रही कि इस दौरान ट्रेन धीमी गति स ेचल रही थी नही ंतो बडा हादसा हो सकता था। ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को जब पता चला तो उन्होंने इंजन समेत जो डिब्बे थे उनको पीछे किया। वापस लौटकर कपलिंग को जोडा और ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया। इस पूरी प्रक्रिया में ट्रेन लगभग 55 मिनट तक मौके पर खडी रही। ट्रेन रात में लगभग 9.15 मिनट पर मुंगावली की ओर रवाना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *