पुलिस पर फायरिंग कर अवैध रेत से भरी ट्रॉलियों को छोड़कर ट्रैक्टरों को ले भागा माफिया

मुरैना. चिन्नौनी थाना क्षेत्र के तिंदोखर घाट की घटना, अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर चंबल नदी किनारे आधी रात को कार्रवाई करने पहुंची झुंडपुरा चौकी की पुलिस। पुलिस ने 14 ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध रेत उत्खनन करते हुए घेर लिया इसी दौरान रेत माफिया ट्रॉलियों को छोड सैट-आठ ट्रैक्टरों को लेकर भागने में सफल हो गए। पुलिस टीम ने 7 ट्रैक्टरों को घेरकर अपने कब्जे में ले लिया।
आधी रात को हुई कार्रवाई
आधी रात को हुई इस कार्रवाई में 6 से 7 पुलिसकर्मी शामिल थे, यह देख कुछ ही देर में रेत माफिया के लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। अंधेरे में ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से पुलिसकर्मी दहशत में आ गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर छिप गए। इसका फायदा उठाकर रेत माफिया पुलिस के कब्जे से सात ट्रैक्टरों, तो ट्रॉली को छीनकर भाग निकले। फायरिंग की सूचना मिलते ही रात में कैलारस, पहाड़गढ़, देवगढ़ और सबलगढ़ थाने की पुलिस टीमें चंबल नदी के घाट पर पहुंची।
12 ट्रालियों को जप्त किया है पुलिस ने
पुलिस ने रात में ट्रैक्टरों की व्यवस्था कर मौके पर मिली 12 ट्रॉलियों को जप्त कर लिया। चंबल के घाट से ट्रॉलियों को लाना भी पुलिस के लिए खतरे से काम नहीं था। इसलिए पाँच थानों की पुलिस रात 3:00 बजे के करीब भारी सुरक्षा के बीच अवैध से भरी इन ट्रॉलियों को थाने लाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *