ग्वालियर में सेना भर्ती की शारीरिक परीक्षा 10 साल बाद फिर शहर में होगी

ग्वालियर. सेना भर्ती की शारीरिक परीक्षा 10 साल बाद फिर शहर में होगी। 2014 में सेना की सीधी भर्ती परीक्षा में उत्पात के बाद शासन ने सेना की शारीरिक परीक्षा शहर में आयोजित कराने से साफ इंकार कर दिया था। अब लंबे समय बाद शासन ने दोबारा इसकी इजाजत दी है। इसलिए सेना अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा 2 से 12 अगस्त तक दिव्यांग स्टेडियम मल्लगढा पर होगी।
2014 में मचा था जमकर उत्पात
बता दें कि 2014 में सेना की सीधी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों के हुजूम ने शहर में 7 घंटे उत्पात मचाया था। सरकारी संपत्तियों की तोडफोड की थी। वाहनों में आग लगाई और लोगों के साथ मारपीट और गुंडागर्दी की थी। इस घटना के बाद शासन स्तर पर सेना भर्ती की शारीरिक परीक्षा के आयोजन के लिए शहर को ब्लैक लिस्टेड किया गया था। अब 10 साल शहर पर लगा दाग हटेगा। सेना के प्रस्ताव पर शासन ने सेना की अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा को शहर में आयोजित कराने की हरी झंडी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *