IG से दुष्कर्म आरोपी TI को गिरफ्तार की मांग करती हुई पीडि़ता बोली साहब पूर्व टीआई को गिरफ्तार नहीं कर रही है पुलिस

ग्वालियर के हजीरा थाना के पूर्व टीआई तिमेश छारी के खिलाफ एक महिला ने आईजी ग्वालियर से शिकायत की है। नवंबर 2023 में तत्कालीन टीआई पर महिला ने दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन आज तक टीआई को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। महिला का आरोप है कि तत्कालीन टीआई आजाद घूम रहा है और उसे दुष्कर्म के मामले में राजीनामा करने के लिये बराबर धमका रहा है।
कहता है कि उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी हत्या करवा देगा और इतना ही नहीं उसके परिवार को झूठे मामले में फंसाकर एनकाउंटर करवा देगा। आपको यहां बता दें कि इस महिला समेत 3 लोगों पर तत्कालीन हजीरा टीआई ने हनीट्रेप कर रूपये ऐंठने की एफआईआर दर्ज कराई थी।
क्या है घटनाक्रम
ग्वालियर निवासी एक महिला ने नवंबर 2023 में हजीरा के तत्कालीन टीआई तिमेश छारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का यह कहना था कि तत्कालीन टीआई ने उससे दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका लगातार शोषण किया। जिस पर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन उससे पहले थाना प्रभारी तिमेश छारी ने महिला, उसकी सहेली व भाई पर हनीट्रैप कर पांच लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया था। वह मामला पड़ाव थाना में दर्ज हुआ था। हनीट्रैप के मामले में पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन महिला की शिकायत पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अभी तक तत्कालीन टीआई उमेश छारी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। यही कारण है कि पीड़िता ने आईजी ग्वालियर को शिकायती आवेदन देकर तत्काल टीआई की गिरफ्तारी कराने के लिए आदेश देने के लिए कहा है। महिला का कहना है कि फरार टीआई उसे धमका रहा है।
न्यायालय से दो बार अग्रिम जमानत का आवेदन निरस्त
दुष्कर्म के मामले में तत्कालीन टीआई तिमेश छारी 2 बार अग्रिम जमानत का आवेदन दे चुके हैं। लेकिन दोनों ही बार न्यायालय से उसका आवेदन निरस्त हो चुका है। यहां पीडि़ता ने आरोपी की गिरफ्तार न होने पर उसकी सम्पत्ति कुर्क करने की मांग की है।
टीआई को क्यों नहीं पकड़ रही पुलिस
पीडि़ता ने पुलिस अधिकारियों से सवाल किया है कि आखिरकार अपने ही विभाग के दुष्कर्म के आरोपी तत्कालीन टीआई तिमेश छारी को पुलिस क्यों नहीं पकड़ रही है। उसे पुलिस के अधिकारी सरंक्षण दे रहे हैं। जिस वजह से वह आजाद घूम रहा है और धमका रहा है। जिससे मेरी जान को खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *