ग्वालियर में ASI मैडम ने केस रफा-दफा के लिए 50 हजार में की डील, रेप पीड़िता ने बताया

ग्वालियर. महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिन पहले एडीजीपी प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव ने पुलिस अफसरों की बैठक ली थी। इसमें समझाया था कि महिलाओं के साथ पुलिस को संवेदनशीन रहना होगा लेकिन अफसरों की समझाइश का असर अमले पर दिखाई नहीं दे रहा है।
शहर में बलात्कार पीडिता की शिकायत नहीं सुनने का मामला मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तक पहुंचा है। पीडिता ने उन्हें बताया है कि एक महीने पहले गेस्ट हाउस में उसके साथ रेप हुआ है। पुलिस से लगातार शिकायत कर रही है लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। महिला की शिकायत पर मंत्री तोमर ने पुलिस की क्लास लगाई है। तब पुलिस हरकत में आई है। पीडिता जिस पर आरोप लगा रही है उसे तलाश गया तो उसने खुलासा किया कि महिला एसआई ने 50 हजार रुपए में मामला रफा करने का ठेका लिया था।
तस्दीक कराई, गेस्ट हाउस ले गए, केस दर्ज नहीं किया
पीड़िता का आरोप है बहोड़ापुर निवासी युवक से उसकी दोस्ती थी। एक महीने पहले दोस्त उसे मुलाकात के बहाने पड़ाव में गेस्ट हाउस में लाया। यहां उसके साथ रेप किया। इसकी शिकायत की थी। महिला एसआइ और आरक्षक तस्दीक के लिए उसे गेस्ट हाउस तो ले गए उसके बाद एफआइआर नहीं की। बात मंत्री तक पहुंच गई तब मामला खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *