शिवराज सिंह चौहान केंद्र में मंत्री बनेंगे या BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

भोपाल. मध्य प्रदेश में तीन चरणों के चुनाव हो चुके हैं, इसमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की सीट विदिशा भी शामिल है। पूर्व सीएम करीब दो दशक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के बाद फिर से लोकसभा के चुनावी मैदान में हैं और अब पार्टी उन्हें केंद्र में ले जाने को तैयार है। पीएम नरेंद्र मोदी एमपी की रैली में उनके सामने मंच से इसका इशारा भी कर चुके हैं। ऐसे में शिवराज को लेकर तमाम अटकलें जोर पकड़ रही हैं। वे दिल्ली जाएंगे लेकिन क्या उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिलेगी या फिर पार्टी उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में बड़ा दायित्व देने जा रही है। बीजेपी में परिवारवाद के सवाल पर भी पूर्व सीएम ने सधे हुए अंदाज में जवाब दिया।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘वह क्या बनेंगे और बीजेपी उनको क्या जिम्मेदारी देगी, यह तो नहीं पता लेकिन इतना तय है कि जनता उनको सांसद की जिम्मेदारी दे रही है और सांसद के रूप में वे अपने संसदीय क्षेत्र को आदर्श बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *