नरेन्द्र मोदी को ताइवान के राष्ट्रपति से मिली बधाई पर चीन को लगी मिर्ची

नई दिल्ली. नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। वह 9 जून को एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिये तैयार है। इस दौरान देश-दुनिया से उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे है। ऐसे में ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग ते ने भी नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। जिस पर मोदी ने आभार जताया है। लेकिन चीन को चिंग ते और मोदी के बीच का संवाद रास नहीं आया।
चीन ने ताइवान के राष्ट्रपति का आभार जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिक्रिया पर कड़ा विरोध जताया है। चीन ने कहा है कि ताइवान एक विद्रोही प्रांत है। जिसका किसी भी कीमत पर मेनलैंड चाइना में विलय होगा।
विवाद कहां से हुआ शुरू
2024 लोकसभा चुनाव में मोदी की अगुवाई में एनडीए की जीत के बाद ताइवान के राष्ट्रपति लाईचिंग ते ने मोदी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। हम तेजी से बढ़ती ताइवान -भारत की साझेदारी को और बढ़ाने, व्यापार, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में हमारे विस्तार करने के लिये तत्पर है। ताकि इंडो पैसिफिक में शांति और समृद्धि में योगदान दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *