बाल संप्रेक्षण गृह का रोशनदान तोड़कर भागे 5 बच्चे, एक हत्या तो 4 चोरी में बंद थे

ग्वालियर. बाल संप्रेषण गृह से पांच बाल अपचारी टॉयलेट का रोशनदान तोड़कर फरार हो गए हैं। इन पांचों बाल अपचारियों में चार चोरी के आरोपी है और एक हत्या का आरोपी है। घटना शुक्रवार सुबह की है। जानकारी के अनुसरा पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
इनमें 4 चोरी और एक हत्या का आरोपी है। घटना शुक्रवार सुबह की है।संप्रेक्षण गृह में कुल 12 बाल अपचारी बंद थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले दिसंबर 2023 में पांच आरोपी दीवार कूदकर फरार हुए थे। एक हत्या और बाकी चोरी के मामले में थे बन्द मुरार सर्किल सीएसपी राजीव जंगल ने बताया कि भागने वाले अपचारी में से एक जनकगंज थाना क्षेत्र मे हुई हत्या के मामले में बंद था। जबकि बाकी अपचारी चोरी के प्रकरण में भेजे गये थे। उन्होंने बताया कि जिन थानों की पुलिस इन अपचारी को पकड़कर पहुंचाया था, उन्हें उनके भागने की की खबर दे दी गयी है।
पूर्व डीजीपी की नातिन के हत्यारे भी भागे थे
यहां पर आपको बता दें कि बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारियों के फरार होने की घटनायें लगातार हो रही है। इससे पहले भी बीती 25 जनवरी को पूर्व डीजीपी की नातिन की हत्या में बंद अपचारी भी यहां से लगभग 5 फीट की बाउंड्रीवाल फांदकर फरार हो चुके हैं। जो वहां के रसोइया को रूम में बंद कर गये थे। इस तरह केमामले प्रकाश में आने से बाल संप्रेक्षण गृह के प्रबंधन की कार्यशैली भी कठघरे में आ गयी है।
पुलिस का कहना है
बाल संप्रेक्षण गृह से टायलेट का वेंटीलेटर निकालकर 5 अपचारी भाग गये है। इनमें से एक हत्या के मामले में तथा शेष चोरी के प्रकरणों में यहां पहुंचाये गये थे, घटना के कारणों की विवेचना की जा रही है। ‘-राजीव जंगले, सीएसपी मुरार
