9 जून को शाम 6 बजे पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरे शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज कर दी गई है। नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम 6 बजे पीएम पद की शपथ ले सकते है। वहीं नरेंद्र मोदी और समेत भाजपा और एनडीए के नेता 7 जून, शुक्रवार को राष्ट्रपति से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को ही संसदीय दल की बैठक होगी जिसमें नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा।
शपथ ग्रहण की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर बडी बैठक हो रही है। भाजपा और केंद्र सरकार ने शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। मेहमानों की लिस्ट तैयार की जा रही है। देश-विदेश के कई मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है।
7 जून, शुक्रवार को क्या-क्या होगा
सुबह 11.30 बजे: भाजपा संसदीय दल की बैठक होगी
दोपहर 2.30 बजे: एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी
शाम 5.00 बजे: एनडीए के नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे
8 जून हो सकता है कि नरेंद्र मोदी का तीसरा शपथ-ग्रहण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *