सीएम मोहन यादव दिल्ली पहुंचे, नवनिर्वाचित 29 सांसद भी आज जाएंगे

भोपाल. भाजपा ने अपने सभी नवनिर्वाचित सांसदों को गुरूवार को दिल्ली बुलाया है। ये सभी आज रात तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। शुक्रवार को 11 बजे भाजपा और एनडीए गठबंधन के सभी सांसदों की बैठक होगी। दिल्ली रवानगी से पहले भाजपा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से राजधानी में श्यामला हिल्स स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इनसे मुलाकात के बाद सीएम मोहन यादव दिल्ली रवाना हो गए।
गौरतलब है कि प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए है। शुक्रवार को भाजपा संसदीय दल की अहम बैठक होगी जिसमें इन सभी का स्वागत भी किया जाएगा। प्रदेश में भाजपा 11 सांसद ऐसे है जो पहली बार लोकसभा पहुंचे है। नवनिर्वाचित सांसदों के अलावा प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा और राजेंद्र शुक्ल भी दिल्ली जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *