नौतपा की बिदाई के 4 दिन बाद भी तापमान 46 डिग्री सैल्सियस

ग्वालियर. नौतपा की बिदाई को 4 दिन हो चुके हैं। लेकिन नौतपा के बाद भी ग्वालियर तप रहा है। दिन में ज्यादातर तापमान 45 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। एक दिन पहले 4 की मौत गर्मी के चलते हुई है। इसके बाद से लोगों में दहशत भी है। दिन में तेज धूप के साथ ही लू चल रही है। गुरूवार की सुबह 8.30 बजे तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया था।
छोपहर 12 बजे के बाद यह तापमान 40 डिग्री के पास था। यदि इस तरह का मौसम तो दिन में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार तो गुरूवार की शाम को आंधी आयेगी औरे बूंदाबांदी भी हो सकती है। जिससे लगातार बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *