लोकसभा सदन हंग तो स्पीकर ही KING, बाजपेई जैसा दबाव मोदी पर भी होगा

नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी को अब ‘‘सबका साथ’’ चाहिये। क्योंकि 2014 और 2019 में तो भाजपा के पास बहुमत की 272 सीटें से अधिक थी। लेकिन इस बार भाजपा की गाड़ी 240 पर अटक गयी है। हालांकि यह साफ हो गया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और 9 जून को शपथ ले सकते हैं।
लेकिन सीतरी बार एनडीए की सरकार में नरेन्द्र मोदी को जिन 2 पार्टियों की सबसे अधिक जरूरत हैं। उनमें एक है तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के च्रद्रबाबू नायडू और दूसरी है नीतिश बाबू की जेडीयू ।इन दोनों पार्टियों के पास 28 सांसद हैं और 5 वर्ष तक एनडीए की सरकार बनाये रखने के लिये इनका साथ जरूरी हो जाता है। नीतीश कुमार की जेडीयू और चन्द्रबाबू नायडू की टीडीपी, एनडीए सरकार में कई अहम पद चाहती है। नीतीश कुमार ने जहां 4 सांसदों पर एक मंत्री का फॉर्मूला दिया है। वहीं टीडीपी ने सड़क परिवहन, स्वास्थ्य और कृषि जैसे बड़े मंत्रालय की मांग की है। इसके साथ ही टीडीपी की नजर लोकसभा स्पीकर की कुर्सी पर जमीं है। ऐसा बताया जा रहा है कि टीडीपी लोकसभा स्पीकर का पद भी मांग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *