सपा सांसद इमरान मसूद के जीत के बाद हंगामा शुरू, वीडियो वायरल

सहारनपुर. उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में कांग्रेस के इमरान मसूद की जीत के बाद सड़कों पर हुडदंड देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सैकड़ों की तादाद में बाइक सवार लोग सड़क जाम कर नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें 4 पहिया वाहन भी शामिल थे। फिलहाल पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि सहारानपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी इमरान मसूद ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्हें 547967 वोटों से जीत हासिल की है। तीसरे नम्बर पर बसपा के माजिद अली रहे। जिन्हें 180353 वोट मिले हैं।
इमरान मसूद की इस जीत की खुशी में कुछ लोग सीमायें लांघते हुए सड़कों पर उतर पड़े। उन्होने बाइक रैली निकाल डाली। जिसमें एक -दो नहीं बल्कि सैकड़ो बाइक सवार शामिल थी। किसी बाइक पर एक शख्स बैठा था तो किसी पर 3 । उन्होंने एक ओर की पूरी सड़क को जाम कर दिया था और नारेबाजी कर रहे थे। किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। जहां से अब वायरल हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *