2.25 लाख इनामी बिहार के वॉटेंड गैंगस्टर का यूपी के मुजफ्फनगर में एनकाउंटर में ढेर

नोएडा. बिहार के एक कुख्यात बदमाश को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बिहार एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में मार गिराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरप्रदेश के मुजफ्फनगर जिले में बुधवार की रात पुलिस के साथ एनकाउंटर में बिहार के 2 लाख 25 हजार रूपये के इनामी गैंगस्टर को मार गिराया गया है।
पुलिस के अनुसार यह एनकाउंटर मुतफ्फनगर के रतनपुरी इलाके में हुआ है। एडीजी (यूपी एसटीएफ और कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले नीतेश राय पर हत्या, लूट और जबरन वसूली सहित 16 मामले दर्ज थे। नीलेश राय पर सवा दो लाख का घोषित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *