सिंगरौली-निजामृद्दीन एक्सप्रेस अब 12 जून से सप्ताह में 2 दिन चलेगी, ग्वालियर में होगा स्टॉपेज
ग्वालियर. सिंगरौली-निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी। रेल प्रशासन ने 12 जुून से ट्रेन नम्बर 22167/22168 सिंगरौली निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस के फेरों में बढ़ोत्तरी की है। अब इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक दिन के स्थान पर 2 दिन होगा। ट्रेन नम्बर 22167 सिंगरौली निजामुद्दीन एक्सप्रेस सिंगरौली से 12 जून से प्रत्येक रविवार व बुधवार का ेसचांलित की जायेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज ग्वालियर में भी है। वहीं ट्रेन नम्बर 22168 निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस निजामुद्दीन से 13 जून से प्रत्येक सोमवार व गुरूवार को संचालित की जायेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज अब मथुरा स्टेशन पर दिया गया है। इससे ग्वालियर अंचल के लोग अब इस ट्रेन से ग्वालियर से मथुरा तक का भी सफर कर सकेंगेग। ग्वालियर होकर सिंगरौली जाने के लिये एक ही ट्रेन संचालित हो रही है। लेकिन ठªेन की आवृत्ति बढ़ने से यात्रियों का ेअब थोड़ी राहत मिलेगी।
