पुराने से नये जिला न्यायालय भवन में सामान की शिफिंट्ग शुरू, अधिवक्ताओं की सीट कैसे मिले साधारण सभा की बैठक में होगा विचार

ग्वालियर. जिला न्यायालय के नवीन भवन के उद्घाटन के 2 महीने के बाद इस भवन में कामकाज शुरू करने के लिये अब सामान की शिफ्टिंग शुरू हो गयी है। ग्रीष्म अवकाश के दौरान इस भवन में शिफ्टिंग का काम पूरा हो जायोगा। वहीं दूसरी ओर उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ की नवीन जिला भवन में सीट आवंटन एवं फर्नीचर व्यवस्था को लेकर 30 मई को साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया है। नये भवन में अधिवक्ताओं के लिये अभी 10- 10 हजार स्क्वॉयर फीट के 2 हॉल मिल चुके हैं। बार द्वारा एक हॉल और मांगा गया है। बार आवश्यकता को देखते हुए एक और हॉल उन्हें दिये पर विचार चल रहा है। संभवतः तीसरा हॉल भी बार को मिल जायेगा। तीनों हॉल मिलने पर अधिवक्ताओं को पर्याप्त जगह मिल जायेगी।
उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के महेश गोयल के अनुसार उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ द्वारा कल आयोजित की गयी साधारण सभा की बैठक में अधिवक्ताओं के सीट का आवंटन कैसे किया जाये। इसके लिये क्या प्रक्रिया अपनाई जाये इस पर विचार कर निर्णय लिया जायेगा। पुराने जिला न्यायालय भवन में अधिवक्ताओं के लिये बैठने की जगह काफी कम होने से अधिवक्ताओं को यहां काफी परेशानी का सामना करना पड़ता थाि। यहां अधिवक्ताओं के लिये पहले तीन कक्ष थे बाद में एक और कक्ष का निर्माण किया गया था। इसके अलावा अदालत में सीडि़यों के पास और टीनशेड में भी अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था की गयी थी। नया भवन बनने के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि सभी वर्किंग अधिवक्ताओं को जिला न्यायालय में स्थान मिल जायेगा। साधारण सभा की बैठक में अपरान्ह 4 बजे अधिवक्ताओं की उपस्थिति में सीट आवंटन प्रक्रिया पर सभी के विचार लिये जायेंगे। इसके बाद इस संबंध में लिये जाने वाले निर्णय के अनुसार सीटों का आवंटन किया जायेगा।
सामान शिफ्ट होने लगा
नये जिला न्यायालय भवन में ग्रीष्म अवकाश के बाद कामकाज शुरू करने के लिये पुराने जिला न्यायालय भवन से सामान समेटने का काम शुरू हो गया है। यहां से फर्नीचर और अन्य सामान यहां ट्रकों से नये जिला न्यायालय भवन में पहुंचना प्रारंभ हो गया है। पिछले चार दिन से यह प्रक्रिया चल रही है। संभवतः ग्रेीष्म अवकाश के दौरान सामान समेटने के प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। अवकाश समाप्त होने के बाद नये जिला न्यायालय भवन में ही कामकाज शुरू हो जायेगा। इसके लिये हर संभवन प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *