गर्मी से बिहार 80 छात्रायें हुई बेहोश, दिल्ली में कार धोन पर 2 हजार का जुर्माना
नई दिल्ली. बुधवार को नौतपा 5वां दिन है। बिहार में भी पारा 75 डिग्री के नजदीक है।गर्मी से बुधवार को 8 जिलों में 80 बच्चे बेहोश हो गये। राज्य में 2 दिन हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में गर्मी से 23 से 29 मई तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य का चुरू मंगलवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा है। यहा तापमान 50.5 डिग्री दर्ज किया गया।
ऐसे में दिल्ली में अभी तक शीर्ष 2 अधिकतम तापमान मंगलवार को दर्ज किये गये। दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को पारा करीब 50 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। दिल्ली में चिलचिलाती धूप की वजह से राजस्थान सेआने वाली गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़सा दी है। जिससे विशेषकर बाहरी इलाकों में तापमान बहुत अधिक हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में बुधवार के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।दिल्ली में पानी की कमी के बीच केजरीवाल सरकार ने पाइप से कार धोने वालों पर 2 हजार रुपए जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है। 200 लोगों की टीम पानी की बर्बादी की मॉनिटरिंग करेगी।मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को बताया कि मानसून अगले 24 घंटे में केरल तट से टकरा सकता है। अगले एक हफ्ते में यह देश के बाकी हिस्सों तक पहुंच सकता है। दूसरी ओर, रेमल तूफान के चलते पूर्वोत्तर के सभी राज्यों- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 29 मई से 1 जून के बीच बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
