नासिक में सुराणा ज्वेलर्स के यहां इनकम टैक्स के छापे में 26 करोड़ नगद, 90 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली
नई दिल्ली. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नासिक के कनाडा कॉर्नर स्थित सुराणा ज्वेलर्स पर एक बड़ी छापेमारी की है। मालिक द्वारा कथित अघोषित लेन-देन की खबर मिलने के बाद शुक्रवार को की कार्यवाही के दौरान सुराणा ज्वेलर्स के मालिक के आवास और उसकी निर्माण कंपनी महालक्ष्मी बिल्डर्स पर छापेमारी की गयी है।
आयकर विभाग द्वारा मारे गये छापों में करीब 26 करोड़ रूपये नगद और 90 करोड़ रूपये की बेनामी संपत्ति के कागजात जब्त किये गये है। आयकर विभाग ने शनिवार की सुबह-सुबह ही ज्वेलरी स्टोर और मालिक के घर पर एक साथ छापेमारी की है। अधिकारियों की कई टीमें दिन भर वित्तीय रिकॉर्ड, लेन-देन संबंधी डेटा और प्रासंगिक कागजातों की जांच की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार अघोषित आय और संभावित संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों की व्यापक जांच के लिये इस छापेमारी को अंजाम दिया गया है। आयकर विभाग सुराणा ज्वेलर्स और महालक्ष्मी बिल्डर्स दोनों के तमाम वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्डग् की सावधानीपूर्वक जांच जारी है। यूपी के आगरा में जूता व्यापारी पर आयकर विभाग की छापेमारी लगातार तीसरे दिन भी जारी है। सूत्रों के अनुसार अीाी तक 53 करोड़ रूपये कैश जब्त किया जा चुका है। व्यापारियों के यहां बेड-गद्दों तक में पैसे छिपाये गये थे। जिन्हें गिनने के लिये आधा दर्जन से अधिक मशीनें लगाई गयी है। फिलहाल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्यवाही चल रही है।
