चाइल्ड अस्पताल में लगी आग से 6 नवजात की मौत, 5 बच्चों को बचाया
नई दिल्ली. विवेक बिहार स्थित एक चाइल्ड अस्पताल में शनिवार 25 मई की देर रात को आग लग गयी। घटना में 6 नवजात की मौत हो गयी। 5 का रेस्क्यू किया गया है। 3 मंजिला बिल्डिंग के पहली मंजिल पर न्यू बोर्न बेबी केयर सेंटर था। इसमें कुल 12 बच्चे थे।दिल्ली फायर सर्विस चीफ अतुल गर्ग ने बताया है कि अभी आग लगने के वजहों का पता नहीं चला है। हालांकि शुरूआती जांच में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लॉस्ट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। बेबी केयर सेंटर के नीचे ग्राउण्ड फ्लोर पर अवैध ऑक्सीजन सिलेंडर री-फिलिंग का काम चल रहा था।
दम घुटने से बच्चों की हुई मौत
फायर अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 11.32 बजे आग लगने की खबर मिली थी। घटनास्थल पर दमकल की कुल 16 गाडि़यां पहुंची। इनमें से एक बच्चे की मौत आग लगने से पहले ही हो चुकी थी। आग की लपटें बिल्डिंग के तीनों मंजिल पर फैली थी।
बेबी केयर सेंटर से धुआं भरने की वजह से यहां भर्ती 11 बच्चों की हालत गंभीर हो गयी। फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों ने लकड़ी की सीडि़यां पर चढ़कर खिड़की से अन्य 11 बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि तबतक धुएं में दम घुटने से 6 बच्चों की मौत हो गयी थी।
रेस्क्यू किये गये 5 बच्चों को एडवांस एआईसीयू अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। चाइल्ड अस्पताल में लगी आग पास की एक रेसिडेंशियल बिल्ंिडग तक फैल गयी थी। यहां से 11-12 लोगों को भी बचाया गया है। फायर सर्विस ने लगभग 1.30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया।
अस्पताल में लगी की तस्वीरें……






ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान धमाके की आवाज हुई
फायर डिपार्टमेंट और पुलिस के मुताबिक, बेबी केयर सेंटर के पास किसी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन गैस की रिफिलिंग की जा रही थी। उसी दौरान धमाके की तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद पूरे बिल्डिंग में आग की लपटें फैल गई।दिल्ली पुलिस ने न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल के मालिक नवीन किची के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 (दूसरों की निजी सुरक्षा को खतरे में डालना), 304A (लापरवाही से मौत) और 34 (आपराधिक गतिविधि) के तहत एफआईआर दर्ज की है। वह पश्चिम विहार का रहने वाला है। घटना के बाद से वह फरार है।
