गेम जोन में लगी आग, 26 की मौत, मरने वालों में 12 बच्चे

राजकोट. राजकोट में टीआरपी मॉल के गेम जोन में आग लग गई, इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई जिसमें बच्चे भी शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मुआवजे का एलान कर दिया है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझा रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रशासन को बचाव व राहत कार्य के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राजकोट में गेम जोन में आग लगने की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए है। घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया है।

गुजरात में राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित टीआरपी गेम जोन में शनिवार शाम 4.30 बजे आग लगी। - Dainik Bhaskar
पांच किमी दूर से दिखाई दे रहा था धुआं
आज शनिवार होने की वजह से लोग परिवार के साथ घूमने के लिए टीआरपी मॉल आए थे। मॉल में आग की लगने की जानकारी मिलने के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग इतनी ज्यादा तेज हो गई थी कि उसका धुआं लोगों को 5 किमी दूर से भी दिखाई दे रहा था।
राज्य सरकार ने किया जांच दल का गठन
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट किया कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देगी। इस संबंध में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। उसे पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *