महाराजपुरा हाइवे पर बस और टैंकर के बीच जबरदस्त टक्कर में 10 यात्री घायल, टैंकर ऑयल फैलने से फिसले वाहन से लाग जाम

हादसे के बाद हाइवे पर लगा जाम, टैंकर से रिस रहा था ऑइल

ग्वालियर. बायपास पर बरैठा टोल के नजदीक एक इंडियन ऑयल का टैंकर और सवारी बस में आमने-सामने की टक्कर हो गयी है। घटना शनिवार की शाम 4 बजे बरैठा मोड की है। ऑयल का टैंकर डबरा की तरफ से आ रहा था। जबकि बस भिण्ड से आ रही थी, मोड़ पर बेकाबू होकर दोनों आपस में टकरा गये। टैंकर में सवार ड्रायवर, क्लीनर समेत बस में सवार 8 से 10 लोग घायल हुए है। घटना के बाद सड़क पर ऑयल फैल गया था जिससे वाहन भी फिसल रहे थे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों तत्काल अस्पताल पहुंचाया है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि घायल कहां के रहने वाले हैं।
क्या है घटनाक्रम
ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके में शनिवार शाम को भीषण हादसा हुआ है। डबरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे इंडियल ऑइल के टैंकर और भिंड की तरह से आ रही बस में जोरदार टक्कर हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर और बस दोनों के आगे का हिस्सा लगभग खत्म हो गया है। टैंकर में चालक और क्लीनर बुरी तरह जख्मी हुए हैं, जबकि बस में आगे ड्राइवर सीट के पास और फ्रंट की सीट पर सवार कुछ लोग हादसे की चपेट में आकर घायल हुए हैं।बस और टैंकर मिलाकर कुल आठ से दस लोग घायल हुए हैं। इनमें टैंकर चालक व क्लीनर सहित चार की हालत नाजुक है। घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले घायलों को बस और टैंकर से निकालकर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया है। इसके बाद हादसे की जांच शुरू कर दी है।
टैंकरे से फैले ऑयल से फिसले वाहन
घटना के बाद हाइवे पर टैंकर आड़ा खड़ा था और उससे ऑयल पूरी सड़क पर फैल रहा था। जिस वजह से 2 पहिया वाहन फिसल रहे थे। जबकि चार पहिया वाहन भी फिसल रहे थे। यही वजह थी कि वहां कुछ ही मिनटों में वाहनों का जाम लग गया। पुलिस को यातायात खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी है।
क्रेन से हटवाए जा रहे हैं बस और टैंकर
क्रेन की मदद से हाइवे पर टैंकर और बस को हटवाने का प्रयास जारी है। पुलिस अफसरों की मानें, तो हादसे की तरह दोनाें वाहनों के चालक का गति में वाहन चलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *