तेज रफ्तार एम्बूलेंस ने मोटरसाईकिल सवारों को रौंदा, एक की मौत 4 घायल
ग्वालियर. मरीजों की जान बचाने वाली एम्बूलेंस ने एक युवक की जान ले ली है। छीमक में जान बचाने वाली एम्बूलेंस ने ही 5 युवाओं की जान खतरे में डाल दी और बना मरीज के तेज रफ्तार में चालक एम्बूलेंस को ले जा रहा था। सामने से आ रहे 2 बाइक सवार 5 युवाओं को कुचल दिया।घटना में बाइक सवार एक की मौत हो गयी है और 4 घायल है। घायल में 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। घटना देर दात को हुई है। जबकि एम्बूलेंस चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के सिमरिया ताल निवासी 21 वर्षीय रंजीत बघेल पुत्र राकेश बघेल एक निजी फर्म में जॉब करता है। देर रात वह अपने साथियों देवेन्द्र बघेल, दीपक बघेल, लोकेन्द्र बघेल और संदीप बघेल के साथ दो बाइकों से अपने घर जा रहे थे। अभी वह छीमक के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही एम्बुलेंस क्रमांक UP16 CT-7892 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइकों में टक्कर मार दी। जिस बाइक पर रंजीत सवार था, उस पर उसके साथ दीपक सवार था और दूसरी बाइक पर लोकेन्द्र, संदीप व देवेन्द्र सवार था। टक्कर इतनी तेज थी कि रंजीत कई फीट हवा में उछला और सिर के बाद सड़क पर गिरा, जिससे उसे गंभीर चोट लगी। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार दीपक को व दूसरी बाइक पर सवार अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में रंजीत की मौत हो गई है।, जबकि चार घायल हो गए हैं।

पेड़ से टकराने के बाद एम्बूलेंस छोड़कर भागा चालक
घटना के बाद आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही एम्बूलेंस बन्द हो गयी और जिसके बाद आरोपी ड्रायवर अपने वाहन को छोड़कर भाग निकला। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिये पहुंचाया। अस्पताल में रंजीत को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने उसके शव को निगरानी में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया है।
एम्बुलेंस में नहीं था कोई पेशेंट, फिर भी दौड़ा रहा था चालक
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि चालक जिस एम्बुलेंस को भगा रहा था, वह खाली थी। उसमें कोई भी पेशेंट नहीं था। यदि हादसे के समय उसमें मरीज होता तो उसकी भी जान पर बन आती। पुलिस ने एम्बुलेंस चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना
इस मामले में थाना प्रभारी चीनौर राजीव बिरथरे का कहना है कि एम्बुलेंस की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है, जबकि चार घायल है। एम्बुलेंस जब्त कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी एम्बुलेंस चालक को पकड़ लेगी।
