हार्ट अटैक से विधायक राकेश दौलताबाद का निधन

गुरूग्राम. लोकसभा सभा चुनाव के छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 संसदीय सीटों पर मतदान के बीच गुरूग्राम के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद 45, का शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुबह 10.30 बजे हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें पालम बिहार स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया थ्ािा। जहां उनका कुछ देर उपचार चला। लेकिन निर्दलीय विधायक की जान नहीं बच सकी। राकेश दौलताबाद ने 2019 के चुनाव में बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। जिसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार को समर्थन दिया था। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार मनीष यादव का हराया था। उनकी छवि एक समाजसेवी की थी।
हरियाणा में हाल के राजनीतिक उठापठक के बीच भी विधायक दौलताबाद भाजपा को समर्थन दे रहे थे। 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को अपना समर्थन वापिस ले लिया था। जिस वजह से नायब सिंह सैनी सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। हरियाणा के सीएम नायबसिंह ने राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। ‘‘बादशाहपुर के विधायक और विधानसभा में प्रमुख सहयोगी रहे राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन से आहत और स्तब्ध हूं। उनके अचानक चले जाने से हरियाणा की राजनीति में शून्यता आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *