इलाज कराने आये मरीजों ने की पत्थरबाजी, डॉ. राजोरिया के सिर में चोट, 3 लोग गिरफ्तार

Attack on doctor in Gwalior: ग्वालियर के जिला अस्पताल में एक युवक ने डॉक्टर का पत्थर से सिर फोड़ा, डॉक्टरों ने किया काम बंदग्वालियर. मुरार जिला अस्पताल में महिला के साथ स्वयं को दिखाने आये अटेण्डरों ने डॉक्टर से मारपीट की और इतना ही नहीं इन अटेंडरों ने जिला अस्पताल में जमकर पत्थरबाजी भी की जिससे जिला अस्पतालमें पदस्थ डॉक्टर दिलीप राजौरिया के सिर में गहरी चोट आयी है। साबिर शाह समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दोनों आरोपी बंसीपुर मुरार के रहने वाले हैं।
दरअसल,घटना उस वक्त की है। जब मुरार जिला अस्पताल में डॉक्टर दिलीप राजोरिया मरीज का उपचार कर रहे थे। तभी इसरार शाह और डॉक्टर राजोरिया के बीच बहस होने लगी डॉ. राजौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अटेंडर को सिर्फ यह समझाया जा रहा था कि आप मेडीसन डॉक्टर को दिखाइये वहीं आपका इलाज करेंगे। इसी बात से इसरार शाह और साबिर शाह ने डॉक्टर राजोरिया पर हमला कर दिया। इसके बाद इन दोनों आरोपियों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अस्पताल में जमकर पथराव किया पब्लिक की मदद से डॉक्टर ने सभी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने तीनों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

क्या है पूरा मामला

मुरार अस्पताल में टीबी व चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. दिलीप राजौरिया शनिवार सुबह ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। तभी इसरार नामक युवक आया और बोला उसे देख लो। उसे देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिसिन विभाग में डॉक्टरों को दिखाने के लिए कहा। क्योंकि उसे टीबी या चेस्ट संबंधी परेशानी नहीं थी। लेकिन युवक ने कहा तुम्हे ही देखना पड़ेगा। इस पर डॉक्टर राजौरिया की आरोपित से बहस हुई। इसके बाद आरोपित यह कहकर चला गया कि अभी आता हूं। थोड़ी देर बाद आरोपित अपने दो तीन साथियों के साथ डा. राजौरिया के कक्ष में आया। उसके हाथ में पत्थर था। आरोपित ने डॉक्टर के सिर पर पत्थर मार दिया। जिससे डॉक्टर का सिर फट गया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। इस घटना का जैसे ही पता अस्पताल के अन्य डॉक्टरों को चला, वैसे ही उन्होंने मरीजों को देखने का काम बंद कर दिया। साथ ही एक जगह एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास करना शुरू कर दिया है।
हंगामे के बाद ओपीडी बंद
मुरार जिला अस्पताल में डॉ. राजोरिया पर हमले के बाद आरोपियों ने अस्पताल परिसर में पत्थरबाजी कर हमकर हंगामा किया। जिससे ओपीडी को बन्द कर दिया गया। अस्पताल में काफी मात्रा में भीड़ एकत्रित हो गयी थी। इसका असर यह रहा की जो मरीज इलाज कराने आये उनका इलाज नहीं हो पाया
सीएचएमओ अस्पताल पहुंचे
घटना की खबर मिलने पर मौजूद लोगों की मदद से आरोपियों को तो पकड़ लिया गया। लेकिन डॉक्टर राजोरिया के सिर में गहरी चोट आ जाने के कारण स्थिति गंभीर थीं जानकारी मिलने पर मुख्य स्वास्थ्य विभाग अधिकारी आरके राजोरिया तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। जहां घायल डॉक्टर के उपचार समेत आरोपियों पर कार्यवाही के लिये भी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *