शाहरूख खान की तबियत बिगड़ी, केडी अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली. बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान के फैंस के बीच हलचल मची हुई है। खबर है कि शाहरूख को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के अनुसार सुपरस्टार तबियत खराब होने के चलते ऐसा किया गया। केडी अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार शाहरूख डीहाईड्रेशन का शिकार हुए थे। अब उन्हें देखने पत्नी गौरी खान और एक्ट्रेस जूही चावला अस्पताल पहुंची है।
गौरी-जूही शाहरूख को देखने पहुंची
जूही चावला और उनके पति जय मेहता का र्वीिडयो सामने आया है। दोनों को अपनी गाड़ी में केडी अस्पताल के लिये रवाना होते देखा जा सकता है और साथ ही शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान भी केडी अस्पताल पहुंच गयी है। जूही चावला और शाहरूख खान, आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। साथ ही दोनों की दोस्ती सालों पुरानी है। ऐसे में जूही अपने पति संग दोस्त शाहरूख खान का हालचाल लेने के लिये पहुंची थी।
