ओम बिरला ने माधवीराजे सिंधिया को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
ग्वालियर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जयविलास पहुंच कर रानीमहल में माधवीराजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं महान आर्यमन सिंधिया एवं पूर्वमंत्री एवं विधायकगण उपस्थित रहे। आर्यमन सिंधिया जी ने आज शोक बैठक में सभी लोगो से मुलाकात की।
इस अवसर पर विधायक गण एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष कोशल शर्मा, आशीष अग्रवाल प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया, मोहन सिंह राठौर, रमेश अग्रवाल, मुन्नालाल गोयल, जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा, विक्कू राजावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शोक बैठक
श्रद्धांजलि अर्पित करने शोक बैठक जयविलास पैलेस, रानी महल ग्वालियर में 23,24,25,26 मई को प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे एवं दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित रहेंगे।
