ग्वालियर की सरहद पर चीते की दस्तक, कर रहा है बकरियों का शिकार
ग्वालियर. कूनों नेशनल पार्क की बार-बार हद पार कर आसपास केक सीमावर्ती जिलों लम्बे समय तक डेरा डालने और शिकार करने को लेकर कूनो प्रबंधन व वन विभाग ज्यादा चिंता में नहीं है। परन्तु लगातार बकरियों के शिकार ने रहवासियों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। मादा-चीता वीरा ग्वालियर-मुरैना के सीमा क्षेत्र में डेरा डाले हुए एक पखवाडे से अधिक हो गया है।
वह अब ग्रामीणों की बकरियों की शिकार कर भोजन की व्यवस्था भी कर रही है। ऐसे में अब रहवासियों की चिंता है कि इस तरह क्षेत्र में स्वच्छंद रूप से चीते के विचरण कहीं उनके लिये हानिकारक न हो जाये। हालांकि कूनो प्रबंधन का कहना है कि चीता ट्रैकिंग टीम निगरानी कर रही है कि जिसमें इसका ध्यान रखा जा रहा है कि गांव की आबादी एकजुट होकर चीते को नुकसान न पहुंचाये।
