कमजोर वर्ग और महिलाओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए अपराधों पर नियंत्रण करें : डीजीपी
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला डीजीसीआर अवॉर्ड
भोपाल, – मध्य प्रदेश में अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस मुख्यालय के पुलिस ऑफिसर्स मेस में डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर) अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। वर्ष 2022 नवम्बर में दस्यु विरोधी अभियान में बेहतर भूमिका के लिये ग्वालियर की क्राइम ब्रांच थाना की महिला कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रशंसनीय उपलथ्बध प्राप्त होने पर डीजीपी सुधीर सक्सैना द्वारा डीजीसीआर अवार्ड प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में डीजीपी सुधीर सक्सेना ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 51 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र और डिस्क देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डीजीपी श्री सक्सेना ने कहा कि मैं सभी पुलिसकर्मियों के त्याग और लगनशीलता की सराहना करता हूं। हमारे पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य पथ पर अडिग रहते हर प्रकार की चुनौतियों से लोहा लेते हुए अपराध पर नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से जनसेवा की मिसाल कायम की है। आपकी इस सफलता में आपके परिवारवालों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। आपने देशभक्ति-जनसेवा के सूत्रवाक्य को सार्थक किया है। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग और महिलाओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए अपराधों पर नियंत्रण करें।
प्रदेश स्तर पर अलंकरण समारोह की शुरुआत हुई पिछले वर्ष से डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (DGCR) प्रदान करना वर्दीधारी बलों की एक विशिष्ट परंपरा है, जिसमें बल का मुखिया अपनेअधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उसके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को सार्वजनिक रूप से सम्मान देते हुए अलंकरण प्रदान करते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए डीजीपी श्री सक्सेना द्वारा वर्ष 2023 से इस अलंकरण को प्रदान करने के लिए एक भव्य समारोह का रूप दिया गया। इसके अंतर्गत समस्त चयनित अधिकारी/कर्मचारियों को ससम्मान पुलिस मुख्यालय आमंत्रित कर एक गरिमामयी समारोह में समस्त वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उक्त अलंकरण प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में नवंबर 2022 में उत्कृष्ट कार्यों में उत्तम प्रदर्शन करने वाले चयनित अधिकारी/कर्मचारियों को अलंकरण प्रदान किया गया।
नवंबर 2022 के लिए सम्मानित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी
दस्यु विरोधी अभियान, नक्सल विरोधी अभियान एवं अन्य अभियानों के दौरान प्रशंसनीय उपलब्धियां प्राप्त होने पर…
1. श्रीमती अर्चना कंषाना, आरक्षक (का. प्र.आर.), थाना अपराध शाखा, जिला ग्वालियर
