स्मैक तस्कर से कुल 290 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 29 लाख रुपये का किया गया जप्त
ग्वालियर – 21 मई की रात को क्राईम ब्रांच को जरिए मुखबिर पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि एक स्मैक तस्कर थाना गोला का मंदिर क्षेत्रान्तर्गत मेला ग्राउण्ड में सुलभ कॉम्पलेक्स के पीछे अवैध मादक पदार्थ स्मैक बैचने की फिराक में खड़ा हुआ हैं।
मेला ग्राउण्ड में सुलभ कॉम्पलेक्स के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। वहां पर पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति पीले रंग की टी-शर्ट व लोअर पहने ग्रे कलर की स्कूटी पर बैठा दिखा। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति ने मौके से स्कूटी स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया गया लेकिन सर्तक घेराबंदी कर खड़ी क्राईम टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को मौके पर ही धरदबोचा। नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम संजय जाटव पुत्र अतर सिंह निवासी शब्दप्रताप आश्रम लक्ष्मण तलैया थाना बहोड़ापुर जिला ग्वालियर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा संदेही संजय जाटव की तलाशी ली गई तो तो उसके लोअर की जेब से सफेद रंग की पॉलीथिन में भूरे रंग का ढेलीनुमा पदार्थ स्मैक रखा मिला तथा लोअर की दूसरी जेब से एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल मिला। पुलिस टीम द्वारा तस्कर के पास मिली स्मैक की तौल कराने पर कुल 290 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 29 लाख रूपये की पाई गई। उनके पास से मिली 290 ग्राम स्मैक तथा एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल एवं एक स्कूटी क्रमांक एमपी 06-एसएन-2771 को तस्कर के पास से विधिवत जप्त किया गया। तस्कर से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के संबंध में की गई पूछताछ में उसने उत्तर प्रदेश से स्मैक लाकर ग्वालियर में बेचना बताया। पूछताछ में स्मैक तस्कर से स्थानीय नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी मिली है, जिस पर क्राईम टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
