कार में लिफ्ट देकर ठगी, पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर मुरैना दंपत्ति से ठगे ज्वेलरी और रूपये
मुरैना. कार में लिफ्ट देकर एक दंपत्ति से गहने-नगदी ठगे गये है। दपंत्ति को मुरैना जाना तभी एक कार के चालक ने पास आकर कार रोकी। उसने पहले मुरैना का रास्ता पूछा फिर उनसे बात की आपको कहां जाना है। दंपत्ति को लगा कि शेयरिंग टैक्सी वाला है। कार वाले ने बताया कि वह बीएसएफ का जवान है और यह सरकारी गाड़ी है। दंपत्ति के बैठते ही आगे पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर और गहने-नगदी जब्त होने की बात कहकर एक लिफाफे में रखवा लिये। आगे चेकिंग से पहले दंपत्ति को उतार कर अपनी का वेरीफिकेशन करवाकर वापिस आने की बात कहकर गये और फिर लौट कर ही नहलीं आये। घटना हजीरा से पुरानी छावनी रोड़ की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है घटनाक्रम
फरीदाबाद निवासी 55 वर्षीय विनोद शर्मा अपनी पत्नी लक्ष्मी शर्मा के साथ हजीरा स्थित यादव धर्म कांटा पर मंगलवार शाम 5:30 बजे के करीब मुरैना जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी कार में सवार होकर आए तीन लोगों ने उनके पास कार रोकी और मुरैना जाने के लिए रास्ता पूछा इस पर विनोद शर्मा ने उन्हें जाने का रास्ता बता दिया। लेकिन फिर कर सवार बोले कि आप कहां जा रहे हो? इस पर दंपती ने कहा कि उन्हें मुरैना जाना है। इस पर कार सवार ने कहा कि वह भी मुरैना जा रहे हैं और उन्हें छोड़ देंगे।यह गहने ठग ले गए कार सवार
कर सवार दंपति ने पुलिस को बताया कि कार सवार युवकों के कहने पर उन्होंने लिफाफा में कानों के एक जोड़ी टॉप्स, एक सोने का मंगलसूत्र, एक पेंडल, दो अंगूठी और 4 हजार रूपए रखे थे। सभी वह ले गए हैं।
पुलिस का कहना
इस मामले में CSP नागेंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि एक दंपती को पुलिस चेकिंग का झांसा देकर कार सवार तीन युवक गहने-नकदी ठग ले गए हैं। दंपती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है बदमाशों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगाइसके बाद विनोद शर्मा अपनी पत्नी के साथ उनकी कार में सवार हो गए। कार सवारों ने थोड़ी दूर चलने के बाद जलालपुर रोड पर कार को रोक दिया। कार सवार ने दंपति से कहा कि आगे चौराहा पर एक एटीएम लूट हो गई है इसलिए वहां पुलिस चेकिंग लगी हुई है। चेकिंग बहुत खतरनाक चल रही है।
भय दिखाकर लिफाफे में रखवाये ज्वेलरी
कार सवार ने स्वयं को बीएसएफ का जवान बताया और कहा है कि यह सरकाराी गाड़ी है। इसमें मिले जेवर व रूपये तत्काल पुलिस जब्त कर लेगी। आगे जो साहब खड़े हैं वह तो बहुत ही खतरनाक है। इस पर दंपत्ति डर गयी और उसने गहने, 4 हजार रूपये निकालकर चालक से लेकर एक लिफाफे में रख दिये। लिफाफा चालक ने सुरक्षा की दृष्टि से आगे रख लिया। वहां उन्होंने लिफाफा बदल दिया है। चेकिंग प्वाइंट से पहले कार सवारों यह कहते हुए दंपत्ति को उतार दिया िकवह कार का वेरीतफिकेशन करवा लें उसके बाद चेकिंग प्वाइंट पार कर आप आ जाना। उनका लिफाफा भी उनको दे दिया और इसके बार कार सवार चेकिंग प्वाइंट से निकल गये और लौटकर ही नहीं आये तो दंपत्ति ने लिफाफा खोला तो उसमें गहने-नगदी नहीं थे।
