महिला के गले से सोने की चेन छीनने वाले दो लुटेरें गिरफ्तार

ग्वालियर लुटेरों, चोरों, नकबजनों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 17 मई को थाना विष्वविद्यालय में फरियादिया संगीता सक्सेना पत्नी रमेश कुमार सक्सेना निवासी बलवंत नगर गोविन्दपुरी ग्वालियर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह मॉर्निंग वॉक करती हुई गोविन्दपुरी से अपने घर बलवंत नगर जा रही थी जैसे ही वह रॉयल इनफील्ड शोरूम के सामने पटेल नगर पहुंची तभी पीछे से मोटरसायकिल सवार दो अज्ञात बदमाषों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गये।
थाना प्रभारी अजय सिंह पंवार एवं थाना प्रभारी विष्वविद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र छारी के द्वारा क्राइम ब्रांच व विष्वविद्यालय पुलिस की टीमों को उक्त लूट की घटना के अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आसपास के एक सैकड़ा से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये एवं अज्ञात आरोपीगणों के आने-जाने का रूट चिन्हित कर लगातार पुलिस टीम द्वारा भ्रमण किया गया। 20 मई को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी सुन्दर रायकवार को दतिया से पकड़ लिया। पकड़े गये संदिग्ध से थाना विष्वविद्यालय की लूट के संबंध में पूछताछ की तो उसने पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा जब गहनता से पूछताछ की तो उसने अपने साथी के साथ मिलकर 17 मई की सुबह पटेल नगर में पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चेन लूटना स्वीकार किया।
उक्त पकड़े गये आरोपी से की गई पूछताछ के आधार पर क्राईम ब्रांच टीम द्वारा उक्त लूट की घटना के दूसरे आरोपी को भी दतिया से धरदबोचा। पकड़े गये दोनों आरोपियों से लूटी गई चेन के संबंध में पूछताछ करने पर उनकी निषादेही पर दोनों के पास से एक लूटी गई दो टुकड़ों में सोने की चेन बरामद की गई तथा आरोपी अनिल रायकवार की निषादेही पर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को जप्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये लुटेरों से शहर में हुई अन्य लूट की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये दोनों लुटेरों के खिलाफ दो-दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
उक्त लुटेरे को पकड़ने में थाना प्रभारी विष्वविद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र छारी एसआई राजीव सोलंकी, षिषिर तिवारी, हैड कांस्टेबल जितेन्द्र तिवारी, आरक्षक रामवीर सागर, देवव्रत तोमर, देवेष कुमार आदि ने लुटेरों को दबोचने में कड़ी मेहनत के बाद कामयाबी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *