मकान में घुसा ट्रक, मौके से गायब ड्रायवर
ग्वालियर. नशेडी ड्राइवर की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। अनियंत्रित होकर ट्रक एक मकान में जा घुसा, जिससे दो दुकानें, एक कार, एक बाइक और एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गयी। जिस वक्त हादसा हुआ वहां पर कुछ देर पहले गृहस्वामी अपने दोस्तों के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। अगर वह वहां से नहीं हटते तो उनकी जान पर बन आती। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज स्थित नवग्रह मंदिर के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लगभग 1.15 बजे की है। अचानक हुई घटना से दुघ्रटनाग्रस्त मकान के मालिक के साथ ही आस-पास के लोगों घरों से बाहर निकल गाये। हादसे के बाद आरोपी चालक अपने वाहन को छोड़कर भाग गया। मामले का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह है घटनाक्रम
जनकगंज थाना इलाके में जीवाजीगंज स्थित नवग्रह मंदिर के पास मोबाइल एसेसरीज व्यापारी प्रज्जवल जौहरी पुत्र सत्येन्द्र जौहरी रहते हैं। पिछली रात वह शॉप से आये और खाना खाने के बाद दोस्तों के साथ टहल रहे थे। रात लगभग 1 बजे उसके पिता ने उसे आवाज दी तो वह दोस्तों से विदा लेकर अंदर चला गया था। अभी वह अपने बिस्तर पर पहुंचा ही था कि तभी अचानक तेज आवाज से उसका मकान हिल गया।
