ग्वालियर जेल का डीजी द्वारा औचक निरीक्षण

ग्वालियर. सोमवार को नये जेल डीली का औचक निरीक्षण देखने को मिला है। जेल डीजी जीपी सिंह ने सेंट्रल जेल ग्वालियर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के बीच बंदियों से उन्होंने मुलाकात कर जेल प्रबंधन से जुड़ी पूछताछ भी की। ऐसे में निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधार के निर्देश उन्होंने जेल अधीक्षक को दिये है। खासतौर पर बंदियों के स्वास्थ्य, खान-पान और अध्यात्मिक गतिविधियों को और बेहतर करने के निर्देश डीजी ने दिये हैं।
आपको बता दें कि निरीक्षण के बाद जेल डीजी ने कहा कि केंद्रीय जेल ग्वालियर का निरीक्षण किया है और यहां पर कैदियों से बात की है। हम लोग चाहते हैं की जेल का अब कॉन्सेप्ट परिवर्तित हो, जेल को सुधारात्मक रूप से देखा जाए दंडात्मक रूप से नहीं देखा जाए। सभी को मालूम है कि नए कानून प्रभावी होने जा रहे हैं, आईपीसी अब भारतीय न्याय संहिता बन गई है और सीआरपीसी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बन गई है। ब्रिटिश पीरियड के जो कानून थे उनमें अमूलचूक परिवर्तन करके नया स्वरूप दिया जा रहा है, इसलिए जेल में भी नया स्वरूप देना है। उसी के परिपेक्ष में मनोस्थिति चेंज करने का प्रयास कर रहे हैं, राज्य सरकार ने भी आध्यात्मिक प्रोग्राम के माध्यम से बंदियों की जो प्रवृत्ति है उसे नियंत्रित और शुद्धिकरण करने का काम किया जा रहा है।
जेल मंें बंदियों की सुविधा के संबंध में भी चर्चा की है कि उनकेद्वारा कोई गंभीर शिकायत हाल फिलहाल नहीं बतायी गयी है। वहीं, उन्होंने पूर्व में जेल के वायरल वीडियो और मुलाकात के दौरान बंदियों के परिजनों से वसूली के मामले को लेकर भी कहा है कि इस मामले में जांच जारी है और जो भी संबंधित दोषी होगा। उस पर कार्यवाही निश्चित तोैर पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *