आम आदमी पार्टी को मिली किरोड़ों रूपये की अवैध फंडिंग, ईडी ने गृहमंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट
नई दिल्ली. दिल्ली के शराब नीतिघोटाला मामले में फंसी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले से ही कोर्ट में चल मामले के बीच अब ईडी ने आम आदमी पार्टी के विदेश फंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार ईडी ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय को बताया हैकि आप को 2014-2022 के दौरान 7.08 करोड रूपये का विदेशी फंड प्राप्त हुआ है। जांच एजेंसी ने पार्टी पर इस विदेश फंड को हासिल करने में भारतीय दंड संहिता ()जन प्रतिनितधित्व अधिनियम() और विदेश अंशदान विनियमन अधिनियम () के अल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इस फंड को हासिल करने के लिये विदेशी दानदाताओं की पहचान और राष्ट्रीयता के साथ-साथ कई अन्य तथ्यों को छिपाने जैसे आरोप ईडी ने अपनी रिपोर्ट में लगाये हैं।
ईडी ने बताया है कि आम आदमी पार्टी को संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, ओमान और अन्य देशों के कई दानदाताओं से धन प्राप्त हुआ। फंड ट्रांसफर करने के लिये विभिन्न दानदाताअें द्वारा एक ही पासपोर्ट नम्बर, क्रेडिट कार्ड, ईमेल आईडी और मोबाइल नम्बर का उपयोग किया है।
ईडी ने अपनी जांच में आप और उसके नेताओं द्वारा विदेशी फंड जुटाने में अनियमितताओं के कई मामलों का जिक्र किया है। इसमें पार्टी विधायक दुर्गेश पाठक समेत कई नेताओं पर 2016 में कनाडा में फंड रेजिंग प्रोग्राम से जुटाये गये पैसे का व्यक्तिगत लाभ के लिये दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है और साथ ही अनिकेत सक्सैना (आप ओवरसीज इंडिया के कॉर्डिनटर) कुमार विश्वास (आप ओवरसीज इंडिया के तत्कालीन संयोजक, कपिल भारद्वाज (आप सदस्य) और पाठक समेसत विभिन्न आप स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों के बीच भेजे गये ईमेल की सामग्री के जरिये आरोपों की पुष्टि की है।
