बाल-बाल बचे एडीएम विनोद भार्गव, एडीएम की कार में पीछे से मारी टक्कर,
दतिया. आगे चल रही कार में पीछे से रफ्तार आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्क्र मार दी, वह तो गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गये जिससे उसमें सवार एडीएम और उनकी पत्नी बाल-बाल बच गये। घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र की है। जिसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हादसे मेंघायल बोलेरो चालक को हॉस्पिटल पहुंचाने के साथ ही दुर्घटना की वजों की जांच शुरू कर दी है। दतिया एडीएम विनोद भार्गव सोमवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर जौरासी से दतिया जा रहे थे।
दतिया इसी दौरान 8.30 बजे के लगभग जब वह डबरा सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम के ग्राम समूदन के पास से गुजरते वक्त पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एडीएम की कार डिवाइडर से पर चढ़ते हुए रोड के दूसरी ओर पहुंच गयी और एक पेड से टकराकर रूक गयी। वह तो गनीमत यह रही कि टक्क्र लगते ही उनकी के एयरबैग खुल गये। जिससे एडीएम व उनकी सकुशल बचे गये जबकि बोलेरो चालक घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही डबरा सिटी टीआई यशवंत गोयल तत्काल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिन्होंने घायल को उपचार के लिये हॉस्पिटल भिजवाया तब तक एडीएम का शासकीय वाहन वहां पर पहुंच गया वह जिसमें सवार होकर वहां से निकल गये।
पुलिस बोली
दतिया एडीएम अपनी के साथ जा रहे थे। समूदन के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी । एयर बैग खुल जाने से दंपत्ति सकुशवल बच गया। जबकि बोलेरो चालक घायल हुआ है। हादसे की वजहां जांच पड़ताल की जा रही है।
यशवंत गोयल, टीआई, डबरा सिटी
