अभी 10.28 प्रतिशत मतदान, बंगाल में जबरदस्त मतदान, RBI गवर्नर शशिकांत ने मुंबई में किया मतदान
मुबई. लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत आज (20 मई) को 8 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेश की 49लोकसभा सीटों पर 8 करोड़ 95 लाख से अधिक मतदाता 94732 मतदान केन्द्रों पर वोट डालकर अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। ओडिशा विधानसभा की बची 35 सीटों पर भी आज ही मतदान है। पांचवें चरण की 49 लोकसभा सीटों पर कुल 695 प्रत्याशी मैदान में है। आज महाराष्ट्र की 13, उत्तरप्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की 5, झारखंड की 3, ओडिशा की 5 और जम्मू -कश्मीरतथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान होगा। पांचवें चरण में सबसे कम सीटों 49, पर मतदान होने जा रहा है।
चुनाव आयोग के अनुसार आज बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोट डाले जायेंगे। पांचवें चरण में 9 लाख 47 हजार कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया का संचालक करेंगे। सामान्य तौर पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पांचवें चरण में कुल 8 करोड़ 95 लाख से अधिक मतदाता है। इसमें 5409 वोटर थर्ड जेंडर है। इनमें से 100 साल या इससे ज्यादा आयु के 24,792 मतदाता है। जबकि 85 साल या इससे ज्यादा आयु के 7 लाख 81 हजार मतदाता है। 7 लाख 3 हजार मतदाता दिव्यांग वोटर है।
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान जारी, शाम 5 बजे तक पड़े 56.68 फीसदी वोट
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान जारी है. आकंड़ों के मुताबिक शाम 5 बजे तक 56.68 फीसदी वोट पड़े हैं. राज्यों के लिहाज से देखें तो महाराष्ट्र में अब तक सबसे कम वोटिंग हुई है तो वहीं लद्दाख, झारखंड, ओडिशा ऐसे राज्य हैं, जहां 60 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में वोटिंग प्रतिशत सबसे अधिक है, जहां 73 फीसदी लोगों ने शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है.
राज्यवार आंकड़े
बिहार 52.35 %
जम्मू एवं कश्मीर: 54.21 %
झारखंड 61.90 %
लद्दाख 67.15 %
महाराष्ट्र 48.66 %
ओडिशा 60.55 %
उत्तर प्रदेश 55.80 %
पश्चिम बंगाल 73.00 %
5:14 PM(54 मिनट पहले)
आदित्य ठाकरे ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कुछ जगहों पर धीमी हो रही है वोटिंग
मुंबई में बोरिवली के कई इलाकों में वोटिंग मशीन खराब हो गई है. हिस्सों में वोटिंग मशीन खराब हो गई है. सामने आया है कि यहां लोग लंबी कतार में घंटों से लगे हैं और वोट डालने के लिए अपनी बारी के इंतज़ार में हैं. यहां पीने के पानी और व्हील चेयर की व्यवस्था नहीं है. कतारों में खड़े लोग चुनाव आयोग से समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. शाम का वक्त होते ही वोटर्स बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचते हैं, लेकिन अभी सुबह के वोटर्स का ही नंबर नहीं आने से बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है.
