क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति के बचने की नहीं उम्मीद, पूरी तरह से जल गया हेलीकॉप्टर, घटनास्थल पर 17 घंटे बाद पहुंची रेस्क्यू टीम

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के दुर्घनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का मलबा मिला. (Photo: X/@IrnaEnglish)नई दिल्ली ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर अजरबैजान से लौटते समय घटना का शिकार हो गया था। ईरानी मीडिया ने रेड क्रिसेंट के हवाले से बताया है कि रेस्क्यू टीम को दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है। हालांकि रोड क्रिसेंट ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि राष्ट्रपति रईसी और उनके साथ हेलीकॉप्टर में सवार अन्य लोग जीवित हैं या नहीं। एक ड्रोन वीडियो सामने आया है। जिसमें ईरानी राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। रेस्क्यू टीमें हेलीकॉप्टर में सवार लोगों का पता लगा रही है।
ईरान के प्रेस टीवी ने एक्स पोस्ट में लिखा है कि बचाव दल ने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर की पहचान कर ली है। किसी भी जीवित व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति के काफिले में 3 हेलीकॉप्टर शामिल थे। जिनमें से 2 सुरक्षित लौट आये है। लेकिन वह हेलीकॉप्टर वापिस नहीं लौटा है। जिसमें इब्राहिम रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन, पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मालेक रहमती और धार्मिक नेता मोहम्मद अली आले-हाशेम भी सवार थे। यह तीसरा हेलीकॉप्टर ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में हादसे का शिकार हो गया था।
अजरबैजान क्यों गए थे रईसी?
दरअसल, ईरान और अजरबैजान अपने रिश्तों को सुधारने के लिहाज से अजरबैजान में सामूहिक डैम का निर्माण कर रहे हैं. इस कड़ी में यह तीसरा बांध था, जिसका उद्घाटन करने इब्राहिम रईसी अजरबैजान गए हुए थे. उद्घाटन कार्यक्रम के लिए उन्हें अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने आमंत्रित किया था.
हादसे की वजह क्या?
इस दुर्घटना की असल वजह तो हेलिकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद सामने आ सकती है. हालांकि, ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती कारण खराब मौसम को बताया जा रहा है. तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ है. दुर्घटना तेहरान से करीब 600 किलोमीटर (375 मील) उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान प्रांत की सीमा पर जोल्फा के पास हुआ है. हेलिकॉप्टर सुंगुन नामक तांबे की खदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के जोल्फा और वरजकान के बीच स्थित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *