दतिया एमपी का पहला और देश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा

ग्वालियर. मध्यप्रदेश का पहला और देश का तीसरा सबसे गर्म शहर दतिया रहा है। यहां पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी यहां का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि रविवार को गर्मी के बीच तेज आंधी भी चली और हल्की बोछार भी हुई है।
वहीं भिण्ड में भी तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर और गुना में तापमान रिकॉर्ड 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों शहर पिछले साल से भी गर्म रहे। इधर भोपाल, इन्दौर और उज्जैन सीजन के सबसे गर्म रहे। भोपाल में 43 डिग्री, इन्दौर में 43.1 डिग्री और उज्जैन में पारा 44 डिग्री रहा है जबकि जबलपुर में तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *