गोड़से की 114 जयंती के मौके पर गांधी के हत्यारे गोडसे की पूजा

ग्वालियर. राष्ट्रपति महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की 114वी जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर रविवार को हिन्दू महासभा द्वारा कार्यक्रम किया गया। हिन्दू महासभा के दौलतगंत स्थित कार्यालय में उनकी आरती उतारकर पुष्पांजलि दी गयी। हिन्दू महासमाा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा की अगुवाई में नाथूराम गोडसे की जयंती का कार्यक्रम हुआ। इस बीच हिन्दू महासभा ने सरकार से गोडसे की मूर्ति लगाने की मांग की है। कार्यक्रम में देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया। गोडसे के समर्थन में नारेबाजी की गयी। हिन्दू महासभा ने की ग्वालियर जिला प्रशासन से मांग की है कि नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगाई जाये। कार्यक्रम में धर्म के आधार पर देश को बांटने का आरोप लगाया गया।
अखिल भारत हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि रविवार को नाथूराम गोडसे की जयंती है, जो हिंदू महासभा के कार्यालय में मनाई गई है। नाथूराम गोडसे की जयंती पर अखंड भारत बनाने का संकल्प लेते हुए उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर आरती उतारी गई है।नाथूराम गोडसे ने धर्म के आधार पर जो देश विभाजन मोहन चंद करमचंद गांधी जी ने किया था। उसका प्रतिकार लेने के लिए उनकी हत्या नाथूराम गोडसे द्वारा की गई थी। हिंदू महासभा सरकार से मांग करती है कि नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगाई जाए, इसके लिए कलेक्टर को आवेदन भी दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *