ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर की हार्डलैडिंग, रेस्क्यू के लिये टीमें रवाना
नई दिल्ली. ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर की हार्डलैडिंग करानी पड़ी है। रेस्क्यू के लिये टीमें रवाना कर दी गयी है। अभी मामले में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। ईरानी राज्य टीवी ने कहा है कि ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर को रविवार को हार्ड लैडिंग का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट में कहा गया है कि रायसी पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे और यह घटना राजधानी तेहरान से 600 किमी दूर जोल्फा के पास हुई है।
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का ेले जा रहे हेलीकॉप्टर के साथ हादसे की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके हेलीकॉप्टर की हार्डलैंडिंग करानी पड़ी इस्लामिक गणराज्य ईरान के राष्ट्रापति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर से अजरबैजान की यात्रा पर थे। पूर्वी अजरबैजान में यह हादसा हुआ, ऐसा बताया जा रहा है। हालांकि, इस हेलीकॉप्टर पर सवार राष्ट्रपति इब्राहिम रईसीके कुछ साथी केन्द्रीय मुख्यालय से संपर्क कर सके। जिससे उम्मीद है कि घटना में कोई जनहानि न हुई हो।
इस काफिले में 3 हेलीकॉप्टर थे। जिनमें से 2 पर मंत्री और अधिकारी सवार थे और वह सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुंच गये । कथित तौर पर राष्ट्रपति के साथ हेलीकॉप्टर में सैय्यद मोहम्मद अली अल-हाशेम, तबरीज के शुक्रवार की प्रार्थना के इमाम और विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन भी थे।
