चलती ट्रेन में युवती के साथ रेप
ग्वालियर. 26 वर्षीय युवती ग्वालियर निवासी के साथ चलती ट्रेन में दुष्कर्म हुआ है। यह घटना 10 मार्च को मुंबई के ठाणे से लोकमान्य टर्मिनल स्टेशन छोड़ने के बाद औरे ठाणे स्टेशन के पहुंचने के बीच लगभग 40 मिनट में हुई है। युवती ने पहले ग्वालियर आकर मामला दज्र कराना चाहा। लेकिन स्थानीय पुलिस नहीं सुनी तो पीडि़ता ने जीआरपी में शिकायत की।
यहां भी सुनवाई नहीं होने पर एसपी रेलवे भोपाल को सूचना दी और इसके बाद जीआरपी ग्वालियर ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी को घटनाक्रम ठाणे का होने पर ठाणे जीआरपी के पास भेजा है। अब ठाणे में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर की रहने वाली युवती 10 मार्च को उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस के BI-1 AC कोच में यात्रा कर रही थी। ट्रेन में यात्रा के दौरान उसे किसी अज्ञात युवक ने कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया था, जिससे वह बेहोश हो गई। उस समय रात का टाइम था। जब उसे होश आया तो ठाणे (मुम्बई) स्टेशन आ चुका था। वह काफी बदहवास थी और उसे पता चल चुका था कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा था। इसके बाद वह किसी तरह ग्वालियर पहुंची। यहां उसने घटना के दर्द से उबरने के बाद ग्वालियर पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत करना चाही, लेकिन उसकी शिकायत नहीं सुनी गई।
ठाणे जीआरपी जांच में जुटी
ठस मामले में जब स्थानीय पुलिस से बात नहीं बनी तो पीडि़त युवती ने जीआरपी ग्वालियर पहुंचकर शिकायत करना चाही, लेकिन घटना के इतने दिन बाद आना और घटनाक्रम मुंबई के ठाणे का बताने पर जीआरपी ने भी उसे गंभीरता से नहीं लिया। अंत में युवती ने मामले को एसपी रेलवे भोपाल के संज्ञान में डाला तो जीआरपी ने घटना के 39 दिन के बाद इस मामले में शून्य पर एफाआईआर दर्ज कर केस डायरी घटनाक्रम ठाणे का होने पर ठााणे जीआरपी को भेज दिया। अब ठाणे जीआरपी ने अपने यहां दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें ठाणे की सीनियर इंस्पेक्टर अर्चना ने कहा है कि घटना के 39 दिन के बाद जीआरपी ग्वालियर ने मामला दर्ज कर केस डायरी भेजी है। यहां ठाणे में विस्तृत जांच की जा रही है।
