एयर इंडिया के उड़ते विमान में लगी आग, IGI दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

नई दिल्ली. नई दिल्ली से बंगलूरू आ रहे एयर इंडिया के विमान के वातानुकूलित सेक्शन में शुक्रवार को आग लग गई। इसके बाद पूरे विमान से हवाईअड्डे तक अफरातफरी मच गई, इसके बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर पूरी तरह से आपातकाल घोषित कर दिया गया। फिलहाल विमान को पूरी तरह से सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है। सभी यात्री सुरक्षित है।
एयर इंडिया ने बताया है कि विमान संख्या 807 बंगलुरू से दिल्ली आ रही थी कि उड़ान के दौरान 5.52 मिनट पर एसी यूनिट में आग लग गई। इस की सूचना तत्काल दिल्ली हवाईअड्डे को दी गई। इसके बाद पूरा हवाईअड्डा सतर्कता पर आ गया। विमान के दिल्ली आने का इंतजार किया जाने लगा और फिर सुरक्षित रूप से विमान को 6.52 मिनट पर उतार लिया गया।
एयर इंडिया ने इस मामले को लेकर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और बताया है कि इस उड़ान के सभी यात्रा सुरक्षित हैं। सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *