ग्वालियर सहित कई जगह आयकर विभाग की कार्रवाई, छापे में 10 करोड से ज्यादा नगद मिले, विदेश में संपत्ति होने का अंदेशा

कटनी. दो बडे उद्योगपतियों के घर, कार्यालय और मिलों में आयकर विभाग की टीमों की जांच दूसरे दिन भी जारी रही। सूत्रों के अनुसार उद्योगपति अनिल केवलानी और मनीष गेई के निवास से 10 करोड रुपये से ज्यादा की नगदी बरामद की गई है। इसके अलावा दुबई समेत अन्य देशों में संपत्ति होने का भी पता चला है। विभागीय अधिकारियों ने इस संबंध में कोई भी बात करने से इन्कार कर दिया। पुलिस के पहरे में अनिल केवलानी के दाल मिल, मैदा मिल सहित उनके पांचों बंगलों में आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी रही। दूसरी ओर उद्योगपति मनीष गई की मिल वर्मा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्यालय और माधव नगर गेट स्थित आवास में आयकर विभाग की जांच जारी रही।
कार्रवाई के दौरान अनिल केवलानी की दुबई में भी संपत्ति होने के दस्तावेज मिले हैं। केवलानी के भाई के शेयर मार्केट के तार भी देश भर में जुड़े होने की जांच भी अधिकारी कर रहे हैं। बता दें कि गुरुवार की सुबह अनिल केवलानी और मनीष गेई के संस्थानों पर रायपुर, ग्वालियर, इंदौर, भोपाल और जबलपुर की टीम ने छापा मारा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *