छत्तीसगढ़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया, नक्सली के लाश सहित हथियार बरामद, सर्चिंग जारी

सुकमा/जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलीबारी में जवानों एक नक्सली को मार गिराया। इलाके में सर्च ऑपरेश चलाया जा हरहा है। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि टेटराई-तोलनाई के जंगल में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर डीआरजी के जवानों को मौके के लिये रवाना किया गया था। मुठभेड स्थल और आस-पास एरिया की सर्चिंग जारी तभी तड़के डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी।
नक्सली शव के पास बरामद सामान
मुठभेड की पुष्टि एसपी किरण चव्हान ने की है। उन्होंने बताया है कि तोलनाई और टेटराई के बीच जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड हुई है। एक अज्ञात नक्सली का शव, 1 भरमार बंदूक, भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गयी है। अधिकारी जानकारी जवानों के लौटने पर ही मिल पायेगी।
10 मई को हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे
इससे पहले 10 मई को बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर स्थित पीडिया गांव में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था। इस दौरान मौके से BGL, बंदूक, नक्सल वर्दी, पिट्ठू, दवाइयां, और विस्फोटक बरामद किए गए। इस साल जनवरी से अब तक 131 दिन में जवानों ने 104 नक्सली मारे जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *