तरण पुष्कर आमजन के लिए पुनः खोला जाएगा आज से

ग्वालियर – नगर निगम, ग्वालियर द्वारा संचालित तरण पुष्कर को शनिवार से आमजन हेतु पुनः खोला जा रहा है।अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार ने जानकारी देते हुये बताया कि निगमायुक्त श्री हर्ष सिंह द्वारा तरण पुष्कर जनसामान्य के लिये बन्द कर पानी की जांच कराये जाने के निर्देश दिये थे। निगमायुक्त द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में तरण पुष्कर के पानी का सैम्पल जांच हेतु रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन को भेजा गया। तरण पुष्कर के पानी के भेजे गये सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुयी है, जिसमें तरण पुष्कर का पानी तैराकी हेतु अनुकूल पाया गया है। पानी की स्वच्छता की पुष्टि होने पर निगमायुक्त द्वारा निर्णय लिया गया है कि शनिवार, से तरण पुष्कर जनसामान्य के लिये खोल दिया जायेगा। तरण पुष्कर पूर्वानुसार अपने निर्धारित बैच एवं समय पर संचालित किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *