सुगम यातायात के लिए विभिन्न बाजारों से हटाया अस्थाई अतिक्रमण
ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज माधवनगर गेट के सामने महलगांव करौली माता मन्दिर जाने वाले रोड के पास खड़े बन्द हाथ ठेलों, बान्स लकडी की टटियाओं, छ्प्पर एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाये जाने की कार्यवाही की गई। विवेकानन्द चौराहा के पास खड़े हाथ ठेलो एव अन्य अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया तथा सामान इत्यादि जप्त किया गया उक्त कार्यवाही मे मदाखलत निरीक्षक श्रीकान्त सेन, सुपरवाइजर आवारा मवेशी दल माखन सिंह चौहान एवं दल (ग्रामीण) सहयोगी दल के रुप मे मौजूद रहा । साथ ही जप्त सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड डी.बी.सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया।
इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी के निर्देशन में एक हजार बिस्तर हॉस्पिटल एवं केआरजी कॉलेज से हाथ ठेलों को हटवाया गया। साथ ही महाराज बाड़े से गांधी मार्केट नजर बाग मार्केट टाउन हॉल सुभाष मार्केट से फट्टे और हाथ ठेलों को हटाया गया दो हाथ ठेले जप्त किए तथा जप्त ठेलों मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड डी.बी.सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया।
