पेट और कमर के निचले हिस्से पर लात मारकर हमला करता रहा, मुझे 7-8 थप्पड़ मारे, मेरा कुर्ता फट गया, लात -घूंसे बरसाता रहा विभव कुमार-स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने गुरूवार को मारपीट, छेडछाड़ और धमकाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। उसके बाद देर रात स्वाति का मेडीकल एग्जामिनेशन कराया गया है। अब जल्द ही उनके मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराये जाने की तैयारी की है। पुलिस ने विभव कुमार की तलाश तेज कर दी है। उससे भी पूछताछ की जानी है। विभव को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी शुक्रवार को तलब किया है।
स्वाति ने पुलिस से क्या कहा है?
स्वाति मालीवाल ने पुलिस को दिये बयान में कहा है मेरी ओर से बिना किसी उकसावे के उसने (विभव) मुझे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया, मैं चिल्लाती रहीं। उसने मुझे कम से कम 7-8 थप्पड़ मारे। मैं पूरी तरह सदमे में थी और बार-बार मदद के लिये चिल्ला रही थी। खुद को बचाने के लिये मैंने उसे अपने पैरों से दूर धकेला। इस दौरान, वो फिर मुझ पर झपटा और बेरहमी से पिटाई करने लगा। मेरी शर्ट खींच दी। मेरी शर्ट के बटन खुल गये। उसने मेरा सिर पकड़ा और टेबल पर मार दिया। मैं लगातार मदद के लिये चिल्ला रही थी और उसे अपने पैर से दूर धकेल रही थी। उसके बावजूद विभवकुमार नहीं माना और वह अपने पैरों से मेरे सीने, पेट और कमर के निचले हिस्से पर लात मारकर हमला करता रहा। मुझे बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था और मैं उसके रूकने के लिये मिन्नतें करती। मेरी शर्ट निकलती जा रही थी। फिर भी वह मुझ पर हमला करता। मैंने उससे बार -बार कहा कि मुझे पीरियड आ रहे हैं और मुझे छोड़ दो। मुझे बहुत दर्द हो रहा था। हालांकि उसने बिलकुल रहम नहीं किया और वह बार-बार पूरी ताकत से हमला करता रहा। मैं किसी तरह छूटकर भागी। फिर मैं ड्राइंग रूम के सोफे पर बैठ गयी और हमले के दौरान जमीन पर गिरे अपने चश्मे को उठाया। इस हमले के बाद मैं सदमे में आ गयी। मुझे गहरा सदमा लगा और मैंने 112 नम्बर पर कॉल करके घटना की सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *