राहुल गांधी का एडिट वीडियो किया शेयर, एसपी को आवेदन देकर जांच की मांग

गुना. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनावी भाषण को एडिट कर प्रसिारित करनेके मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुना एसपी को लिखित शिकायत सौंपी है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार लोकसभा चुनाव में भाजपा का जनाधार खिसक रहा है। इसलिये वह अपनी आईटी सेल के माध्यम से इस तरह के झूठे प्रपंच गढ़ रही है।
आपको बता दें कि 10 मई को यूपी के कानपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। जिसमें भाषण देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि इस भाषण के वीडियो को भाजपा की आईटी सेल ने एआई टूल की मदद से एडिट किया और जिसके बाद उनके शब्दों को बदलते हुए राहुल द्वारा 4 जून के बाद नरेंन्द्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री रहेंगे। यह दिखाया जा रहा है।
इस मामले में कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के नेतृत्व में एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के साथ कांग्रेस ने एडिट वीडियो के साथ चिंदम जगन मोहन व मंगेश पवार नामक व्यक्तियों के सोशल मीडिया एकाउंट की तस्वीरें भी सौंपी हैं। कांग्रेस का दावा है कि इसी एकाउंट से राहुल का एडिट वीडियो शेयर किया गया, जो बाद में वायरल हो गया। कांग्रेस ने गुना पुलिस ने इस मामले में मुकद्दमा दर्ज करने और वीडियो एडिट करने वा प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, जिला संगठन मंत्री विश्वनाथ तिवारी, वरिष्ठ नेता कैलाश नारायण भार्गव, रजनीश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ, जिला महामंत्री राजेंद्र तिवारी, पंकज कनेरिया दीपेश पाटनी, शिवप्रताप बना, पर्वत सिंह राणा, रतिराम धाकड़, मनीष रजक, प्रशांत शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *