EOW ने EE करैया पर दर्ज की FIR, वर्ष 2006 से 2011 के बीच हुआ था 90 लाख का घोटाला

ग्वालियर. पीएचई के 18 करोड़ रूपये के घोटाले में आरोपी बने पीएचई (नगरनिगम) के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री आरएन करैया का एक और घोटाला सामने आया है। करैना के कार्यकाल में शहर की जलप्रदाय व्यवस्था के लिये निकाली गयी टेण्डर में हेराफेरी कर लगभग 90 लाख रूपये का घोटाला किया गया है। ईओडब्ल्यू ने आरएन करैया समेत अन्य ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसमें सेल्स टैक्स की चोरी भी पकड़ी गयी है। इसकी शिकायत अशोक पाल ने की थी।
ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर घनश्यात भदौरिया ने बताया है कि यह घोटाला 2006 से 2011 के बीच हुआ है। आरोपी आरएन करैया ने कार्यपालन यंत्री रहते हुए जलप्रदाय व्यवस्था के लिये अलग-अलग टेण्डर स्वीकृत कराये और मनमाने ढंग से अपने चहेतों को 90 लाख रूपये का भुगतान करा दिया और ईओडब्ल्यू के पास 2011 में इसकी शिकायत आई थी, सवा 12 साल चली जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने धारा 467, 120बी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
अभी जेल में है करैया, फिर होगी पूछताछ
पीएचई के 18 करोड़ के घोटाले के आरोप में आरएन करैया अभी जेल में है। अब ‌~90 लाख के घोटाले में ईओडब्लयू करैया से पूछताछ करेगी। यह भी पता लगाएगी कि ~90 लाख किन ठेकेदारों के खाते में डाले गए। इसमें कितने विभागीय लोग शामिल रहे। ईओडब्लयू ने पूरी जानकारी विभाग से मांग ली है।
चार क्षेत्र के लिए निकाली थीं निविदाएं
जांच में सामने आया कि आरएन करैया ने निगम क्षेत्र के लश्कर-पश्चिम के लिए 45 लाख रुपए, ग्वालियर पूर्व के लिए 18 लाख, मुरार के लिए 15 लाख और ग्वालियर के लिए 12 लाख रुपए की निविदा निकाली थीं। करैया ने निविदा की शर्तों में अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए कूटरचना की। फर्जी प्रकरण तैयार कराकर भुगतान किया। निगम क्षेत्र में आने वाले नलकूपों से जलप्रदाय के लिए मोटर पंप और स्टार्टर मरम्मत कार्य में सेल्स टैक्स की चोरी सही पाई गई।पीएचई के 18 करोड़ के घोटाले के आरोप में आरएन करैया अभी जेल में है। अब ‌~90 लाख के घोटाले में ईओडब्लयू करैया से पूछताछ करेगी। यह भी पता लगाएगी कि ~90 लाख किन ठेकेदारों के खाते में डाले गए। इसमें कितने विभागीय लोग शामिल रहे। ईओडब्लयू ने पूरी जानकारी विभाग से मांग ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *