विभवकुमार ने मुझे थप्पड़, लात घूसें मारे-स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इसमें स्वाति ने कहा है कि विभव ने मुझे थप्पड़ मारा, लातों से मारा, मेरे पेट में मारा और इतना ही नहीं मेरी बॉडी पर हमला किया। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के पूर्व पीएम विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने विभव कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 354(स्त्री की मर्यादा को ठेस पहुंचाना) 506 (आपराधिक धमकी) 50़9 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के उद्देश्य से कुछ कहना, इशारे या कार्य करना) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचना) के तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं स्वाति मालीवाल मेडीकल के बाद एम्स से देरा रात लौट आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि स्वाति करीब 11 बजे एम्स पहुंची थी और सुबह लगभग 3.15 बजे वहां से लौटी है। इस बीच स्वाति के साथ डीसीडब्ल्यू की मेम्बर वंदना भी दिखाई दी। सूत्रों के अनुसार देर रात पुलिस विभव कुमार के घर पहुंची थी। वह घर पर मौजूद नहीं थे। वहां उनकी पत्नी भी मौजूद थी।
स्वाति मालीवाल ने इपनी लिखित शिकायत में विभव कुमार पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाये है। पुलिस के अनुसार स्वाति ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी बॉडी पर कई बार वारकिया गया। स्वाति ने अपनी शिकायत में दावा किया गया है कि जब वह ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थी तो विभव ने साथ दुर्व्यवहार किया । उन पर बिना किसी उकसावे के हमला किया गया है।
स्वाति मालीवाल सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर रहा है कि मेरे साथ जो हुआ। वह बहुत बुरा था और मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना बयान दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी। पिछले दिन मेरे लिये बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की। उनका धन्यवाद करती हूं। जिन लोगों ने Character Assassination  करने की कोशिश की और यह बोला कि दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है। भगवान उन्हें भी खुश रखें। उन्होंने कहा है कि देश में अहम चुनाव दल रहा है। स्वाति मालीवाल जरूरी नहीं है। देश के मुद्दे जरूरी है। भाजपा वालों से खास गुजारिश है कि इस घटना पर राजनीति न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *